{"_id":"66d63f83eb184941a40ab794","slug":"bronze-medal-winner-muskaan-honored-in-world-wrestling-championship-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-38331-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में ब्राॅन्ज मेडल विजेता मुस्कान हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में ब्राॅन्ज मेडल विजेता मुस्कान हुई सम्मानित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जॉर्डन में आयोजित वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गढ़ी बोहर निवासी मुस्कान ने अंडर-17 आयुवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। विजेता खिलाड़ी को सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया।
गढ़ी बोहर रोहतक निवासी मुस्कान इस कार्यक्रम में चचेरे भाई हर्षित और ताऊ अमरजीत के साथ पहुंची। खिलाड़ी ने बताया कि हाल में जॉर्डन में आयोजित वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर-17 आयुवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले एशियन चैंपियनशिप में मुस्कान ने गोल्ड जीता था। मुस्कान ने बताया कि सीएम द्वारा सम्मान पाकर काफी खुश है। बड़े मंच पर सम्मान पाना उसके लिए गौरव का क्षण रहा। सीएम ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इससे मुस्कान बहुत भावुक नजर आई।
मुस्कान ने बताया कि अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए लगातार कठिन अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक के सर छोटू राम स्टेडियम के अखाड़े में रोज अभ्यास के लिए जाती हैं। किसान पिता प्रदीप नांदल और मां सुमन को अपनी बेटी पर वर्ग है। उनका कहना है कि बेटी उसे काफी उम्मीदें हैं और अभी तक उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है। ताऊ अमरजीत ने बताया कि मुस्कान प्रदेश स्तर पर कई मेडल अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने कहा कि बेटी एक दिन जरूरी घर और गांव के साथ प्रदेश नाम रोशन करेगी।