{"_id":"6128e1048ebc3e6ed2137e0c","slug":"bring-improvement-in-work-by-september-15-or-else-action-gurgaon-news-noi601279519","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सितंबर तक कार्य में लाएं सुधार वरना कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सितंबर तक कार्य में लाएं सुधार वरना कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। संपत्ति कर वसूली में की जा रही लापरवाही को लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाई। निगमायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने अधिकारियों की कार्यशैली से असंतुष्टि जाहिर करते हुए कार्य में सुधार के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया है। इस अवधि तक कार्य में सुधार न होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के समक्ष कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
निगमायुक्त ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में टैक्स और इनफोर्समेंट शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निगमायुक्त ने आम जनों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आम लोगों को नगर निगम गुरुग्राम से संबंधित सेवाएं प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसको देखते हुए अधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वहन सही तरह से करें।
डिफॉल्टरों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करें
निगमायुक्त ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की समीक्षा के दौरान अधिकारियों के कार्य से असंतुष्टि जाहिर की और कहा कि संबंधित जोनल टैक्सेशन ऑफिसर प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की प्रक्रिया तेज करें। उन्होंने कहा कि डिफॉल्टर प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
ट्रेड लाइसेंस के लिए शिविर लगाने के निर्देश
ट्रेड लाइसेंस की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने संयुक्त आयुक्तों से कहा कि वे इस बारे में एक रणनीति तैयार करके मार्केट एसोसिएशन के साथ मिलकर शिविर लगाएं। ट्रेडर्स को ट्रेड लाइसेंस लेने के बारे में प्रेरित करें। एनडीसी पोर्टल की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि निर्धारित समयसीमा में नागरिकों को सेवा मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। अगर कोई अधिकारी समयसीमा का पालन नहीं करता है, तो नोडल अधिकारी उसके बारे में सीधे मुझे अवगत करवाएं।
-
अनधिकृत निर्माणों को रोके
इनफोर्समेंट ब्रांच की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम सीमा में अनधिकृत निर्माणों को रोकने की दिशा में तेजी से कार्रवाई करें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर नोटिस जारी करने, ध्वस्तीकरण आदेश जारी करने तथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करें। बैठक में संयुक्त आयुक्त प्रदीप अहलावत, जितेंद्र गर्ग, संजीव सिंगला व सुमित कुमार सहित सभी जोनल टैक्सेशन ऑफिसर व सभी सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) उपस्थित थे।