फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brajmandal Jalabhishek Yatra, vehicles will be videographed

Gurugram News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, गाड़ियों की होगी वीडियोग्राफी

Mon, 22 Jul 2024 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Brajmandal Jalabhishek Yatra, vehicles will be videographed
पुलिस-प्रशासन की तैयारी पूरी, पुलिस अधीक्षक नूंह की मौजूदगी में फ्लैगमार्च निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आज निकाली जाने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नूंह में बाहरी राज्यों व जिलों से शामिल होने के लिए आने वाले लोगों की गाड़ियों की वीडियोग्राफी की जाएगी तथा उनकी पूरी तरह से जांच की जाएगी ताकि किसी प्रकार की कोई विस्फोटक सामग्री, हथियार इत्यादि यात्रा तक ना पहुंच सके। आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए इलाके में पुलिस अधीक्षक नूंह की मौजूदगी में फ्लैगमार्च भी निकाला गया। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा समिति के सदस्य योगेश हिलालपुरिया ने बताया गया कि सावन के प्रथम सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस वर्ष भी सावन के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ शांतिप्रिय तरीके से नूंह से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका पांडव कालीन ऐतिहासिक शिव मंदिर होते हुए सिंगार गांव में पहुंचेगी। धार्मिक यात्रा का जिले में आगमन पर विभिन्न पालों, खापों के अध्यक्षों और क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचों सहित 36 बिरादरी के लोग ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा का जगह-जगह स्वागत करेंगे। प्रशासन द्वारा विभिन्न शर्तों पर उन्हें जो मंजूरी दी गई है। उसका पालन करते हुए धार्मिक जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेवात के एसपी और डीसी से भी उन्होंने मुलाकात की।


जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने वाले गणमान्य लोग

सरदार गुरचरण सिंह, चेयरमैन नल्हड़ महादेव मंदिर, पंडित योगेश शर्मा हिलालपुर अध्यक्ष गौशाला समिति मेवात,बलराज भाड़ना सोहना, सुभाष बंसल सोहना , बहादुर देशवाल आलदौका , चौधरी नत्थी छछेड़ा , चौधरी धर्मवीर नेहरा पलवल, ,डाॅ. महेंद्र पाल सिंह, पूर्व सरपंच संगेघ, चौधरी वीरपाल कालियाका , चौधरी नत्थू गूर्जर ,चौधरी वीरेंद्र खटाना गांगौली, पंडित ब्रह्मा इंडरी ,डाॅक्टर सुरेश बघेल , डाॅक्टर हरेंद्र पाल सिंह अध्यक्ष राजपूत सभा पलवल, तिलकराज सिंह अध्यक्ष राजपूत महासभा गुरुग्राम ,दिनेश सिंह चौहान हुलीधर , धर्मेंद्र नंबरदार जिला उपाध्यक्ष राजपूत महासभा गुरुग्राम सहित सैकड़ों की संख्या में साधु संत महात्मा और विभिन्न पलों खापों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



------------



जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने वाले संत


महामंडलेश्वर महंत विजय दास भैया महाराज, महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति, स्वामी धर्मदेव महाराज पटौदी, जितेंद्रानंद सरस्वती, महामंत्री, अखिल भारतीय संत समाज, महामंडलेश्वर दाती महाराज, दिल्ली, महामंडलेश्वर बाबा दयानंद सरस्वती, मुरथल, परशुराम दास महाराज, महाराज राम तीर्थदास, महामंडलेश्वर यतेंद्रानाथ सरस्वती, रूड़की, स्वामी कृष्णानंद रोहतक, महामंडलेश्वर सेवादास गुरुग्राम ,स्वामी ब्रह्मस्वरूप छुड़ानी धाम, स्वामी वेद बिहारी दास।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed