{"_id":"669ea331847a296cbb01a997","slug":"brajmandal-jalabhishek-yatra-taken-out-under-tight-security-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35438-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कड़ी सुरक्षा में निकाली गई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कड़ी सुरक्षा में निकाली गई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा
विज्ञापन
यात्रा नल्हड़ मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर, वहां से सिंगार शृंगेश्वर महादेव मंदिर पर हुई पूरी
प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सावन के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा सुरक्षा के साये में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इस दौरान भारी सुरक्षा बल का इंतजाम किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी भाईचारे को बढ़ावा देते हुए जगह-जगह इस यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा को स्वामी धर्मदेव महाराज व अन्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
सुबह से ही श्रद्धालु व साधु-संत नल्हड़ महादेव मंदिर पर एकत्रित होने शुरू हो गए। करीब 11 बजे तक कमोबेश सभी श्रद्धालु व संत नलेश्वर मंदिर पहुंच गए। जहां जलाभिषेक कर प्रसाद ग्रहण किया। करीब सवा 12 बजे स्वामी धर्मदेव महाराज सहित कुछ साधुओं ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूरे जिले में जगह-जगह पुलिस फोर्स का पुख्ता प्रबंध नजर आया। जगह-जगह चेकिंग देखी गई। पांडव कालीन महादेव मंदिर (नल्हड़ ) से शुरू हुई यह यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर होते हुए पुन्हाना के सिंगार शृंगेश्वर महादेव मंदिर पर जाकर शांति पूर्ण संपन्न हो गई।
2000 पुलिस कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार को जलाभिषेक कार्यक्रम के मद्देनजर सभी तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए स्वयं नल्हरेश्वर मंदिर, झिर मंदिर व सिंगार मंदिर का दौरा किया तथा केएमपी एक्सप्रेसवे रेवासन स्थित पुलिस नाका आदि का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा जगह-जगह नाके लगाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य किया गया। सभी सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करने लिए स्थानीय लोगों ने जिला व पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया। प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अधिकारियों की डयूटी लगाई गई थी। पुलिस ने जमीन से आसमान तक हर गतिविधियों पर नजर रखी। अरावली पर्वत पर भी पुलिस, पैरामिलिट्री व कमांडो तैनात किए गए तथा ड्रोन द्वारा अरावली पर्वत व आस-पास के स्थानों की निगरानी की गई। इसके साथ ही मंदिरों के साथ लगते अरावली पर्वत पर पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया। यात्रा के दौरान पुलिस ने 2000 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। इसके अलावा 23 पुलिस नाके लगाए। जिन पर वीडियोग्राफी वाहनों की गहन चेकिंग हुई, ताकि कोई भी व्यक्ति यात्रा के दौरान गलत कदम ना उठा सके। अरावली में भी पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई । अरावली में भी जगह-जगह पुलिस जवानों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया। यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर उपायुक्त धीरेंद्र व पुलिस कप्तान विजय प्रताप ने लोगों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
शराब के ठेके बंद रहे
ब्रजमंडल यात्रा के दौरान पूरे दिन शराब के ठेके बंद रहे। इस बारे में प्रशासन ने निर्देश जारी किए थे कि अगर कहीं शराब के ठेके खुले मिलते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी । यात्रा पूर्ण होने के बाद ही शराब के ठेके खोले गए।
दोनों समुदाय के लोगों ने दुकानें बंद रखी-
ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर हिंदू मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानों को बंद रखा। इस दौरान बाजार से लेकर बाईपास पर कोई दुकान नहीं खोली गई। यहां तक की फलों की दुकानें भी बंद रहीं। सब्जी मंडी भी पूर्ण रूप से बंद रही तो बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। हालांकि प्रशासन की तरफ से बाजार बंद करने के किसी प्रकार के निर्देश नहीं थे, लेकिन लोगों ने आपसी सौहार्द व भाईचारे को ध्यान में रखते हुए बाजार को बंद रखा।
-- -- -- -- -- -
24 घंटे बाद बहाल हुई नेट सेवा
जलाभिषेक यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था। यात्रा पूरी होने के कुछ देर बाद करीब 6:30 बजे जिले में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। लोगों को इंटरनेट सेवा बहाल होने से काफी राहत मिली और नेट के जरिये अपने कार्य को किया।
मंत्री संजय सिंह ने किया जलाभिषेक यात्रा का स्वागत
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह ने सोमवार को नूंह में आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का स्वागत किया। उनके साथ वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंदर प्रताप, नल्हरेश्वर मंदिर समिति के संरक्षण गुरुचरण सिंह मलिक, योगेश हिलालपुर, कुलवंत बघेल सहित अन्य जिले के प्रबुद्ध लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया। कंवर संजय सिंह ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिलावासियों में विशेष उत्साह रहा।