फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bodybuilders from across the country will gather on October 24-25.

Gurugram News: 24-25 अक्तूबर को जुटेंगे देशभर के बॉडीबिल्डर

Mon, 05 Oct 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bodybuilders from across the country will gather on October 24-25.
3.50 लाख रुपये तक पुरस्कार
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जिले में बॉडीबिल्डरों और फिटनेस खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पालम विहार के पास 24 और 25 अक्तूबर को विजय क्लासिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ी पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में बॉडीबिल्डिंग के साथ मेन्स फिजिक, क्लासिक फिजिक, महिला बिकिनी, नेचुरल बॉडीबिल्डिंग, जूनियर, सब-जूनियर, मास्टर और डेनिम जींस मॉडल जैसी श्रेणियों में मुकाबले होंगे।



दो दिवसीय आयोजन में खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग वजन, लंबाई और आयु वर्ग के आधार पर किया जाएगा। वरिष्ठ बॉडीबिल्डिंग वर्ग में 60, 65, 70, 75, 80, 85 और 85 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग रखे गए हैं। प्रतियोगिता में बॉडीबिल्डिंग के ओवरऑल विजेता के लिए 3.50 लाख रुपये तक का पुरस्कार रखा गया है। इसमें 51 हजार रुपये नकद, ब्रांड एथलीट के रूप में 2.50 लाख रुपये की प्रायोजन राशि के अलावा हेडफोन, उपहार और खेल सामग्री शामिल है। मेन्स फिजिक और क्लासिक फिजिक के ओवरऑल विजेताओं को एक-एक लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें 51 हजार रुपये नकद के साथ सप्लीमेंट और खेल सामग्री शामिल है।
विज्ञापन



वरिष्ठ वर्ग में पहले पांच स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार मिलेगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 51 हजार, द्वितीय को 41 हजार, तृतीय को 31 हजार, चतुर्थ को 21 हजार और पांचवें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ खिलाड़ियों को सप्लीमेंट, खेल सामग्री, पदक, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को मंच देने के लिए जूनियर और सब-जूनियर वर्ग भी शामिल किए गए हैं। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान के लिए 25 हजार, द्वितीय के लिए 20 हजार और तृतीय स्थान के लिए 15 हजार रुपये तक का पुरस्कार निर्धारित है। चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार और सप्लीमेंट दिए जाएंगे।


विजय क्लासिक में पारंपरिक बॉडीबिल्डिंग के अलावा नेचुरल वर्ग को भी शामिल किया गया है। इसमें नेचुरल बॉडीबिल्डिंग, नेचुरल मेन्स फिजिक और नेचुरल क्लासिक श्रेणियां रहेंगी। इन वर्गों में पहले स्थान के लिए 10 हजार, दूसरे के लिए आठ हजार, तीसरे के लिए सात हजार और चौथे व पांचवें स्थान के लिए पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया है।




इसके अलावा डेनिम जींस मॉडल की अलग श्रेणी में भी खिलाड़ियों को मंच मिलेगा। प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए मास्टर वर्ग और महिला बिकिनी वर्ग भी शामिल है। इससे प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु और फिटनेस श्रेणियों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed