फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Board Exam: Instructions for releasing the final list of students

बोर्ड परीक्षा : विद्यार्थियों की फाइनल लिस्ट जारी करने के निर्देश

Mon, 02 Feb 2026 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Instructions for releasing the final list of students
9 फरवरी 2026 तक करा सकते हैं कट लिस्ट में त्रुटि ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में होने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षणिक) वार्षिक परीक्षाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी राजकीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2026 के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 1 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। इसके बाद 31 जनवरी तक छात्र विवरण में ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया गया था। संशोधन अवधि समाप्त होने के बाद अब सभी विद्यालयों को फाइनल लिस्ट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार, विद्यार्थियों की फाइनल कट लिस्ट 29 जनवरी 2026 से विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर जारी की जा रही है। विद्यालय मुखिया इस लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से कट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। कट लिस्ट में दर्ज विवरण जैसे नाम, पिता-माता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, जेंडर, जन्म तिथि, आधार नंबर, विषय एवं विषय का माध्यम सहित अन्य जानकारियों की जांच अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कट लिस्ट में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे 9 फरवरी 2026 तक कार्य दिवसों में कार्यालय समय के दौरान 300 रुपये प्रति शुल्क के साथ संशोधित कराया जा सकता है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और किसी भी त्रुटि की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed