{"_id":"6a188f12ddfebb691902f655","slug":"bloody-clash-between-two-factions-in-singar-village-following-eid-prayers-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112387-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईद की नमाज के बाद सिंगार गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईद की नमाज के बाद सिंगार गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन
सिंगार गांव में झगडे के बाद अस्पताल में अपना इलाज कराते घायल लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जमकर चले लाठी-डंडे, गर्भवती महिला समेत कई लोग हुए घायल, गांव में तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिंगार में बकरीद के दिन ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर खूनी झड़प हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक गर्भवती महिला सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मंडीखेड़ा अस्पताल और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सिंगार में बकरीद के मौके पर सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
एक पक्ष के शाहरुख ने आरोप लगाया कि उनका परिवार घर पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग योजनाबद्ध तरीके से उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते उनके परिवार को निशाना बनाया गया। हमले में उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पांच महीने की गर्भवती भाभी भी घायल हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। शाहरुख ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं गांव निवासी खुर्शीद ने बताया कि ईद की नमाज के बाद दोनों पक्षों के बीच अचानक विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि आपसी झगड़े में घायल हुए छह से सात लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। बिछोर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।