फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Blood of wrong group transfused in private hospital, patient's health deteriorated

Gurugram News: निजी अस्पताल में चढ़ाया गलत ग्रुप का खून, मरीज की बिगड़ी तबीयत

Thu, 27 Feb 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Blood of wrong group transfused in private hospital, patient's health deteriorated
- पथरी का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। खंड के शाह चोखा गांव की एक महिला का पथरी का ऑपरेशन कराने के नाम पर निजी अस्पताल में गलत ग्रुप का खून चढ़ाने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए फरीदाबाद ले जाना पड़ा।

पुलिस को दी शिकायत में जानू निवासी बुबलहेडी ने बताया कि बीते 18 फरवरी को वह अपनी बहन को पथरी का इलाज कराने के लिए पुन्हाना स्थित स्टार हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बताया की बिना ऑपरेशन के बीमारी का इलाज नहीं हो पाएगा और मरीज में खून की कमी बताकर लाइफ लाइन अस्पताल पलवल भेज दिया। डॉक्टर की पर्ची देखकर एक यूनिट खून दिया गया। जिसे स्टार हॉस्पिटल के डॉक्टर ने मरीज को चढ़ा दिया। थोड़ी देर बाद महिला की तबीयत खराब होने लगी। डॉक्टर लियाकत व साहिद से पूछा तो उन्होंने बताया कि गलती से गलत ग्रुप का खून चढ़ गया है। महिला का ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव हैं। वहीं, डॉक्टरों ने B पॉजिटिव ग्रुप का खून महिला को चढ़ा दिया। इस संबंध में अस्पताल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed