फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Blood of a cab driver's body recovered

कैब चालक का खून से लथपथ शव बरामद

Sat, 17 Apr 2021 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Blood of a cab driver's body recovered
गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी में बंद कमरे से शनिवार सुबह 8 बजे खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से जिला रोहतक के गांव टिटोली का रहने वाले जितेंद्र शीतला कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी अलग राजीव नगर इलाके में रहती थी। कुछ समय पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जितेंद्र कैब चलाने का काम करता था और शराब पीने का आदि था। शनिवार को मकान मालिक कमरे में गये तो देखा कि जितेंद्र खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उन्होंने सूचना सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर फोरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी और घटनास्थल की बारीकी से खोजबीन की। कुछ समय बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गये। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र उनसे दस साल से अलग रहता था। कभी-कभी उससे फोन पर बातें हो जाती थी। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत दी गई है। जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जितेंद्र के शव पर सिर और नाक पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed