{"_id":"6886328c62ce0f375608b1c8","slug":"block-level-competition-from-today-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-63323-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
विद्यार्थियों को खेलों में शानदार प्रदर्शन करने का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
शिक्षा विभाग की ओर से खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तिथि में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। अब यह प्रतियोगिताएं 28 जुलाई से शुरू होंगी। इससे पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 जुलाई से किया जाना था।
शिक्षा विभाग की ओर से बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में संशोधित कार्यक्रम का कैलेंडर भेज दिया गया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर कर लें। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। इसमें एथलेटिक्स, खोखो, फुटबॉल, बैडमिंटन व वॉलीबाल शामिल हैं।
सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को खेल कैलेंडर शुक्रवार को भेज दिया गया है। यह प्रतियोगिताएं 28 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेंगी। -जगदीश अहलावत, सहायक शिक्षा अधिकारी।