{"_id":"6a6209c80ff3f8354c0e8f3f","slug":"block-level-boxing-competition-10-players-won-gold-in-the-under-17-girls-category-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95426-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता : अंडर-17 बालिका वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता : अंडर-17 बालिका वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले बृहस्पतिवार को संपन्न हो गए। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की महीला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में खिताब जीते। विजेता खिलाड़ी अब आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
40-42 किलोग्राम भार वर्ग में सेंट पॉल स्कूल की निहारिका, 42-44 किलोग्राम में सेक्टर-89 के आरपीएस स्कूल की यश्वी, 44-46 किलोग्राम में लायंस पब्लिक स्कूल की तितिक्षा, 46-48 किलोग्राम में रॉयल पब्लिक स्कूल की यशिका, 48-50 किलोग्राम में सेंट माइकल स्कूल की कविशा यादव, 50-52 किलोग्राम में रॉयल ओक स्कूल की अमुष्था, 52-54 किलोग्राम में एसएन सिद्धेश्वर स्कूल की सगुन, 54-57 किलोग्राम में लॉर्ड जीसस स्कूल की गानिका, 57-60 किलोग्राम में गोल्डन वैली स्कूल की अंजलि तथा 60-63 किलोग्राम भार वर्ग में सेंट पॉल स्कूल की अक्षरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। कोच विकास रोहिल्ला ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों ने बेहतरीन मुक्केबाजी का प्रदर्शन किया है। बालिकाओं में बॉक्सिंग के प्रति बढ़ता उत्साह भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तकनीकी और फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अगले चरण में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें और गुरुग्राम का नाम रोशन करें। संवाद