फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Blackmailed a private company official by befriending Facebook

फेसबुक पर दोस्ती कर निजी कंपनी के अधिकारी को किया ब्लैकमेल

Mon, 22 Nov 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed a private company official by befriending Facebook
गुरुग्राम। तीन किन्नरों द्वारा निजी कंपनी अधिकारी के साथ फेसबुक पर दोस्ती कर संबंध बनाने के बहाने मिलकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि एक किन्नर ने फेसबुक पर दोस्ती कर बताया कि उसने सर्जरी करा ली है और अब वह युवती है। किन्नर पीड़ित से मिलने आया और फिर वहां अपने दो दोस्तों को बुलाकर पीड़ित को डरा-धमकाकर खाते से 34500 रुपये ट्रांसफर करा लिया। डीएलएफ फेस तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वसूले गए रुपये भी बरामद कर लिए है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाला व्यक्ति करनाल का मूल निवासी है। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी है। इस समय गुरुग्राम डीएलएफ क्षेत्र स्थित पीजी में रहता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर पलक नामक युवती से दोस्ती हुई थी। पलक ने बताया कि पहले वह किन्नर थी। फिर सर्जरी कराकर अब युवती बन गई है। दोनों में फेसबुक पर काफी बातचीत हुई और फिर मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गया। पीड़ित का कहना है कि 20 नवंबर शनिवार को पलक उसके पीजी में आ गई। युवती ने संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। लेकिन पीड़ित जैसे ही टॉयलेट गया तो पलक ने अपने दो किन्नर साथियों को बुला लिया। फिर तीनों ने आपत्तिजनक हालत में कंपनी अधिकारी को मामले में फंसाने का दबाव दिया और धमकाया। साथ ही उसको ब्लैकमेल करते हुए अपने परिचित के खाते में 34500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। अवैध वसूली कर तीनों वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर रविवार को डीएलएफ फेज-3 थाना में अवैध वसूली, धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed