फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Black flags shown to the convoy of the Chief Minister who came in a private ceremony

निजी समारोह में आए मुख्यमंत्री के काफिले को दिखाए काले झंडे

Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Black flags shown to the convoy of the Chief Minister who came in a private ceremony
गुरुग्राम। शहर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफिले को दमदमा के युवकों ने काले झंडे दिखाए। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में मुख्यमंत्री के आदेश पर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीन बजे हेलीकॉप्टर से दमदमा के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। शादी रोहतक के भाजपा नेता सतीश नांगल के बेटे की थी। कार्यक्रम में शामिल होकर जब शाम पांच बजे सीएम लौटने लगे तो कुछ युवक वहां पहुंच गए और काले झंडे लहराने लगे। हालांकि तब तक मुख्यमंत्री का काफिला होटल से हेलीपेड पर पहुंच गया था। पुलिस ने हिरासत में लिए लक्ष्य व जीतेश पूछताछ की तो बताया कि उनके गांव निवासी जवान आकाश पिछले दिनों शहीद हो गए थे। तब से अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी परिजनों से मिलने नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। युवकों का कहना था कि वह अपना विरोध दर्ज करा कर अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते थे, इसलिए यह तरीका अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed