फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP's training camp is a pledge to serve the nation: Dr. Archana

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग राष्ट्र सेवा का संकल्प : डाॅ. अर्चना

Sun, 31 May 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP's training camp is a pledge to serve the nation: Dr. Archana
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग माधवगढ़ फार्म, टिकली रोड, गुरुग्राम में आयोजित किया गया। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्र के समक्ष चुनौति विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। डाॅ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल सीखने का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम है, जो संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत किया।
वहीं कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण और जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पार्टी की कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने कार्यकर्ता विकास विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज सेवा, जनसंपर्क और राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने, स्वयं को विकसित करने और समाज के बीच रहकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन



वहीं भाजपा नेता मनीष यादव ने बूथ प्रबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, विधायक मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, कुलदीप यादव, जिला कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल के अलावा मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed