फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP's Intentions Regarding Women's Reservation Are Not Clear: Imtiaz

महिला आरक्षण पर भाजपा की नीयत साफ नहीं : इम्तियाज

Wed, 22 Apr 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
BJP's Intentions Regarding Women's Reservation Are Not Clear: Imtiaz
पिनगवां। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अली गोकलपुर ने महिला आरक्षण मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल की आड़ में राजनीतिक परिसीमन करना चाहती है, जिस पर विपक्ष सहित कांग्रेस पार्टी को आपत्ति है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल संसद में पास हुआ था, जिसका कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने समर्थन किया था, लेकिन अब तक केंद्र सरकार इसे लागू नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीति और नीयत महिलाओं को वास्तविक आरक्षण देने की नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए महिला आरक्षण का मुद्दा उठाती है, जबकि जमीन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व देने का काम किया है। कांग्रेस के इतिहास में कई महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाला है, जिनमें सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी, एनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू और नेली सेनगुप्ता जैसे नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा में आज तक कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनी है, जो उसकी सोच को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed