फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP will put forward the central government's favor in front of the public

जनता के समक्ष केंद्र सरकार का पक्ष रखेंगे भाजपाई

Sat, 16 Jan 2021 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP will put forward the central government's favor in front of the public
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के मामले में राज्य सरकार के मंत्रियों के बाद मुख्यमंत्री का भी विरोध होने पर प्रदेश भाजपा सतर्क हो गई है। प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में जनता का विरोध रोकने के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों के बारे में जनता के समक्ष केंद्र सरकार का पक्ष रखने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के कई पदाधिकारियों के अलावा 11 जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा नेे सिविल लाइन स्थित जॉन हॉल में बैठक की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं ने कृषि कानूनों के मामले में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों का विरोध होने पर चिंता जताई। उन्होंने हर हाल में जनता को विरोध करने से रोकने पर जोर दिया। इस कड़ी में उन्होंने समस्त जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कृषि कानूनों का विस्तार से अध्ययन करें और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराने के साथ-साथ उनको जनता के बीच भेजें। इसके अलावा उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनता हितैषी योजनाओं का प्रचार करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हितैषी होने के बावजूद वे इनके विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। दरअसल विरोधी दल किसानों को गुमराह करने में कामयाब हो गए, वहीं पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जनता को कानूनों के बारे में जानकारी नहीं दे सके। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, राज्य सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा व ओमप्रकाश यादव, 11 जिलों के 44 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े नेता, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, लोकसभा क्षेत्र विस्तारक, विधानसभा क्षेत्र विस्तारक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed