{"_id":"65f8908f16d15d044d080304","slug":"bjp-will-complete-the-target-of-crossing-400-under-the-leadership-of-prime-minister-rao-inderjit-singh-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27538-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा 400 पार का लक्ष्य पूरा करेगी : राव इंद्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा 400 पार का लक्ष्य पूरा करेगी : राव इंद्रजीत सिंह
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गुरुग्राम लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता और क्षेत्र में हुए विकास कार्य ही भाजपा की ऐतिहासिक जीत के आधार बनेंगे। राव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के भरोसे ही उन्हें टिकट मिली है। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि गुरुग्राम लोकसभा में सबसे बड़ी जीत सुनिश्चित करने की दिशा में जुट जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 पार का लक्ष्य पूरा करेगी और हरियाणा में भी 10 के 10 कमल खिलेंगे।
राव ने गुरुग्राम है तैयार, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार का नारा भी लगवाया। राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में लोकसभा कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यालय पहुंचने पर राव इंद्रजीत का जोरदार स्वागत किया गया। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश और प्रदेश ने विकास की बुलंदियों को छुआ है। इन 10 वर्षों में गुरुग्राम आईकॉन सिटी के रूप में उभरा है। गुरुग्राम का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत हुआ है। एक्सप्रेसवे, हाइवे और सड़कों का बड़ा नेटवर्क खड़ा हुआ है। देश और प्रदेश की जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। राव ने कहा कि हरियाणा और खासकर गुरुग्राम लोकसभा के लोग काफी जागरूक हैं और उन्हें पता है कि यहां का विकास मोदी सरकार में ही संभव है। बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा से पहले जो भी पार्टी सत्ता में रही वह पहले की अपेक्षा दूसरी बार उतनी सीटें नहीं जीत पाई। उन्होंने कहा कि 2014 के मुकाबले भाजपा ने ज्यादा सीटें 2019 के चुनाव में जीती और तीसरी बार भाजपा 400 पार करके रिकार्ड बनाएगी। इस मौके पर अरविंद सैनी, पवन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक संजय सिंह, विधायक सुधीर सिंगला, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, विधायक दीपक मंगला, उषा प्रियदर्शी, गार्गी कक्कड़, संदीप जोशी, अध्यक्ष कमल यादव, मनीष मित्तल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।