फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP state spokesperson Surajpal Ammu left the party

Gurugram News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने छोड़ी पार्टी

Fri, 10 May 2024 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP state spokesperson Surajpal Ammu left the party
प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा नेताओं के बयानों से थे खफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूरजपाल क्षत्रिय समाज के कद्दावर नेता हैं और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
सूरजपाल अम्मू ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। अम्मू भाजपा नेताओं द्वारा क्षत्रिय समाज पर दिए कई बयानों से काफी खफा थे। उन्होंने पार्टी आलाकमान को अवगत भी करा दिया था। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने त्याग पत्र दे दिया है। किसी दूसरी पार्टी में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। जब भी कोई फैसला लिया जाएगा वह सामूहिक रूप से लिया जाएगा।
विज्ञापन

सूरजपाल अम्मू ने अपनी राजनीति की शुरुआत सन 1990 में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद से की थी। उन्होंने सक्रियता निभाते हुए जिला महामंत्री, प्रदेश मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अलावा प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के पदों पर रहकर पार्टी को आगे बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजपाल ने कहा कि भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसकी प्रति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रेषित कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि वे क्षत्रिय समाज के खिलाफ जहर उगलने वाले भाजपा नेताओं से खफा हैं। जो गलत टिप्पणियां करके क्षत्रिय समाज को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed