फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP spokesperson will deliver the demand letter of the people of Sector 57 to the Chief Minister

Gurugram News: सेक्टर 57 के लोगाें का मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे भाजपा प्रवक्ता

Fri, 24 May 2024 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP spokesperson will deliver the demand letter of the people of Sector 57 to the Chief Minister
स्थायी समाधान के लिए विशेष बैठक में भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक ने हिस्सा लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 57 में पिछले 21 दिनों से चली आ रही पानी की समस्या का कुछ हद तक समाधान किया गया है। सेक्टर में पानी की आपूर्ति बेहतर हुई है मगर स्थायी समाधान के लिए बृहस्पतिवार की शाम एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों निवासियों और संयोजक के तौर भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक ने हिस्सा लिया।
निवासियों ने बताया कि अमर उजाला में सेक्टर की पानी की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों से बात की। इसमें पानी की समस्या के वजह पर चर्चा की गई। निवासियों ने अपना मांग पत्र रमन मलिक को सौंपा जिसमें यह मांग की गई है कि सेक्टर के लिए जीएमडीए पहले की तरह 180 मीटर पर क्यूब आवर के दबाव से पानी सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन को उपलब्ध कराए ताकि नगर निगम सेक्टर में उसे लोगों के घरों तक पहुंचा सके। अभी सेक्टर में पानी का दबाव 60 मीटर पर क्यूब आवर आ रहा है, जो आबादी के हिसाब से बहुत कम है।
विज्ञापन

मार्च 2024 तक सेक्टर में लगाए जाने के लिए प्रस्तावित सबमर्सिबल को सेक्टर के अलग-अलग हिस्से में लगाया जाएं और पहले से मौजूद बूस्टर को डबल मोटर पंप बनाया जाए ताकि सेक्टर में पानी की समस्या दूर हो सके। इस बैठक में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों के मांग पत्र को रमन मलिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाएंगे। इलाके के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद से सेक्टर में पानी की आपूर्ति में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस समस्या पर संज्ञान लिया और इसी संदर्भ में बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित कर लोगों का पक्ष लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed