फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP protests against derogatory comments on PM Modi's mother

Gurugram News: पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

Sun, 31 Aug 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP protests against derogatory comments on PM Modi's mother
सोहना। प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने कांग्रेसी नेताओं का पुतला फूंककर रोष जताया। शनिवार को कस्बे के दमदमा मोड़ के समीप प्रदर्शन का नेतृत्व जिला गुरुग्राम महानगर भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी द्वारा किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने मां का अपमान, सहन नहीं करेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक व नैतिक पतन नजदीक है। प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत प्रहार करना गलत है। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान सौरभ सिंगला, जिला उपाध्यक्ष गौरव चुघ, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश भारद्वाज, कपिल सैनी आदि के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed