{"_id":"64d79138fc43c44c9d014586","slug":"bjp-mahila-morcha-took-out-tiranga-yatra-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12141-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
Sat, 12 Aug 2023 07:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने सिविल लाइंस स्थित जिला पुस्तकालय से यात्रा को रवाना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गुरुग्राम विधानसभा में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल महिला मोर्चा की सदस्यों ने भारत माता की जय के नारे सहित देशभक्ति के नारे लगाए। भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने सिविल लाइंस स्थित जिला पुस्तकालय से यात्रा को रवाना किया।
गार्गी कक्कड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य देश में हर नागरिक के मन में देशप्रेम की भावना जागृत करना है। ताकि देश की एकता अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा जिला पुस्तकालय से शुरू हुई और डाकखाना चौक, सदर बाजार, सोहना चौक होते हुए ओल्ड रेलवे रोड से होते हुए सिविल लाइंस स्थित शहीद स्मारक (जॉन हाल) संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश की आन, बान और शान पर खतरा आया है तो भारत माता के लिए कुर्बानी देने वालों में हरियाणा कभी भी पीछे नहीं रहा है। यहां के वीर जवानों का हमेशा अग्रणी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता तिरंगा के साथ मौजूद रही। तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, महेश यादव, निवर्तमान मेयर मधु आज़ाद, सुभाष सिंगला, हरविंद कोहली, राजेश अरोड़ा, ज्योति डेमला, सोनिया यादव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।