फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP leader's Facebook page hacked, police complaint

भाजपा नेता का फेसबुक पेज हैक, पुलिस को शिकायत

Wed, 16 Feb 2022 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's Facebook page hacked, police complaint
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी का बुधवार को फेसबुक पेज हैक हो गया। अरविंद की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल जांच में जुट गई है। पुलिस ने फेसबुक (मेटा) कंपनी को मेल भी कर दिया है। अरविंद सैनी सोशल मीडिया पर यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने के लिए लगातार अभियान चलाए हुए हैं। माना जा रहा है कि इसके चलते ही वह हैकर्स के निशाने पर आए।
विज्ञापन

भाजपा नेता के फेसबुक पेज पर लगभग एक लाख लोग थे। अरविंद सैनी ने गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच फरवरी को उनके व्हाट्सएप्प पर एक मैसेज आया था, जिसमें एक लिंक था। अरविंद के अनुसार उस समय मोबाइल बच्चों के हाथ में था और उन्होंने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनका फेसबुक पेज पर नियंत्रण नहीं रहा। पहले तो उन्होंने सोचा कि शायद उनसे ही कोई गलती हो गई है, लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि उन्हें और उनके सोशल मीडिया एडवाइजर को पेज एडमिन से ही हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed