{"_id":"68e2bfac920359c59a013cf9","slug":"bjp-has-lost-its-public-support-maman-khan-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106834-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना जन समर्थन खो चुकी है भाजपा : मामन खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना जन समर्थन खो चुकी है भाजपा : मामन खान
विज्ञापन
अंबेडकर चौक से पदयात्रा जुलूस निकाल लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। भाजपा वोट चोरी कर सत्ता हथियाती है, जिसको पूरा सहयोग चुनाव आयोग करता है। उक्त आरोप कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर ने लगाते हुए रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक पदयात्रा जुलूस शहर के अंबेडकर चौक से शुरू होकर महावीर मार्ग, लाल कुआं चौक होता हुआ शहर के गढ़ गेट तक पहुंचा।
चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य बाजारों से गुजरा। लाल कुआं चौक पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि भाजपा अपना जन समर्थन खो चुकी है। चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर सत्ता हथियाना ही भाजपा की चाल है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने यह देश के लोगों को सबूत के साथ बता दिया और चुनाव आयोग की मिलीभगत के भी सबूत लोगों के सामने पेश कर दिए। कांग्रेस ने देशभर में वोट कर गद्दी छोड़ अभियान शुरू किया है, इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जो इस अभियान की निगरानी करेगा और डुप्लीकेट एंट्री पर भी नजर रखेगा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाहिदा खान ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पहले भी कई बार इस मुद्दे को तथ्यों और दस्तावेजों के साथ उठा चुके हैं। उनका कहना है कि देश के महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक सहित कई राज्यों में मतदाता सूची में हेराफेरी और फर्जी वोट जोड़ने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। अब बिहार के चुनाव में भी भाजपा यही करने का विचार कर रही है लेकिन बिहार की जनता बहुत तेज है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से लेकर लाल कुआं चौक तक स्लोगन लेकर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए।
विज्ञापन
फ़ोटो : अंबेडकर चौक से अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के नेता