फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP celebrated Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary at 300 places

भाजपा ने 300 स्थानों पर मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Sun, 23 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary at 300 places
गुुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम ने रविवार को जिले में 300 स्थानों पर एक साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के निर्देश पर इसकी पिछले करीब एक माह से तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम के दौरान आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान गली-गली में सुभाष चंद्र बोस के तराने गूंजते रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने फर्रूखनगर मंडल में फाजिलपुर बादली गांव के निवासी स्वतंत्रता सेनानी परमानंद यादव से मिलकर उनका हाल चाल जाना व उन्हें सम्मानित किया। साथ में जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। कई पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक भी हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आजादी के वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर आजादी के तराने गाए।
विज्ञापन

-------
प्रदेश में 7500 जगहों पर मनाई गई जयंती
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रदेश के सभी 7500 गांव तथा नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के सभी वार्डों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी। उनके निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अगुवाई में जिले के गांव और नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम के वार्ड में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सभी गांव तथा वॉर्ड में कार्यक्रम के लिए संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए थे। बादशाहपुर मंडल वार्ड 26 में पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, मानेसर गांव में प्रदेश सचिव व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, वार्ड 6 में विधायक सुधीर सिंगला, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शहीदों का सम्मान है सच्ची श्रद्धांजलि
इस मौके पर भाजपा की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। मां भारती के इन वीर सपूतों की बदौलत ही हम आजादी की सांस ले रहे हैं। मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों तथा उनके परिवारों का मान सम्मान ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेना में शामिल जिले के 230 वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed