फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP attempting to rig elections under the pretext of SIR: Hooda

एसआईआर के बहाने चुनाव में धांधली की कोशिश कर रही भाजपा : हुड्डा

Tue, 23 Jun 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP attempting to rig elections under the pretext of SIR: Hooda
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एसआईआर को लेकर ली कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिह हुड्डा ने मंगलवार की शाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पात्र मतदाताओं के वोट बनवाने और फर्जी वोटों को हटवाने के लिए सतर्कता के साथ काम करें।
वाटिका चौक स्थित औरम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला की कमान जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष वर्धन यादव ने संभाली, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर चुनावी प्रक्रिया में धांधली कर रहे हैं। उनका आरोप था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान समाप्त होने के बाद भी कई घंटों तक मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा, जिसने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे और कोई फर्जी वोट सूची में शामिल न हो। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर अभियान से मतदाता सूची में हेरफेर की आशंकाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

हांसी के चानौत गांव में पेयजल की मांग को लेकर हुए विवाद का उल्लेख करते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार ग्रामीणों को झूठे आश्वासन देकर गुमराह कर रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश के कई हिस्से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

। मुख्यमंत्री रोज पंजाब जाते हैं, फिर भी वो कभी हरियाणा के पानी को लेकर बात नहीं करते। हुड्डा ने विभिन्न रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा कई क्षेत्रों में पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा पर करीब 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब बढ़कर साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आरोप लगाया कि राज्य से उद्योगों का पलायन हो रहा है और पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां बंद हुई हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 से अब तक हरियाणा में 1446 फैक्ट्रियां या तो बंद हो गई या पलायन कर गई। पिछले 5 सालों में हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में 12.2% की गिरावट आई है। जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए केवल राजनीतिक संदेश नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं का तकनीकी प्रशिक्षण भी जरूरी है। कार्यक्रम का उद्देश्य बीएलए-2 और जमीनी कार्यकर्ताओं को ऐसी जानकारी देना था। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री सुख़बीर कटारिया, जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर, एसआईआर कॉर्डिनेटर बिजेंद्र रंगा, पंकज भारद्वाज, सुधीर चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी, सीमा पाहुजा मनोज कुमार एवं राजकुमार सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-----
मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed