फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP appointed president of four divisions of Gurugram region

भाजपा ने गुरुग्राम क्षेत्र के चारों मंडल के अध्यक्ष नियुक्त किए

Mon, 09 Nov 2020 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP appointed president of four divisions of Gurugram region
गुरुग्राम। प्रदेश भाजपा ने काफी मशक्कत के बाद गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने सोमवार को चारों मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष के नामों का एलान किया। इस दौरान गुरुग्राम क्षेत्र के विधायक सुधीर सिंगला व पटौदी क्षेत्र के विधायक सत्यप्रकाश जरावता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

गार्गी कक्कड़ ने बताया कि प्रदेश इकाई ने शीतला मंडल का अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया, सरस्वती मंडल का अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, दयानन्द मंडल का अध्यक्ष चारूचन्द्र निर्मल (अधिवक्ता) और अर्जुन मंडल का अध्यक्ष श्रवण आहुजा को नियुक्त किया है। उन्होंने पार्टी नेताओं की उपस्थिति में सोमवार को नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के नामों का एलान किया। गौरतलब है कि प्रदेश इकाई जिले के 15 में से 11 मंडलों के अध्यक्ष पहले ही नियुक्त कर चुकी थी, लेकिन गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्ष के नाम तय नहीं किए गए थे। दरअसल पार्टी नेताओं में आपसी टकराव के कारण इन मंडलों के अध्यक्ष की नियुक्ति लटक गई थी।
विज्ञापन

गार्गी कक्कड़ ने पटौदी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की। पटौदी मंडल में अध्यक्ष कृष्ण यादव, उपाध्यक्ष गंगा देवी, सुरेश देवी, दीप यादव, डॉ. सरजीत, महामंत्री धर्मेन्द्र, बालकिशन, सचिव सुभाष, अनीता, निशांत, राममूर्ति, राजबाला, कोषाध्यक्ष धनेश को बनाया गया। वहीं हेलीमंडी मंडल के अध्यक्ष अभय चौहान, उपाध्यक्ष बिल्लो रानी, पीएल वर्मा, प्रवीण चौहान, धर्मवीर, महामंत्री मनबीर शेरपुरिया, परीक्षित सिंह, सचिव मुकेश यादव, ओमवीर सिंह, सुदेश शर्मा, मीना देवी, सुमित्रा यादव, कोषाध्यक्ष विवेक सोनी होंगे, जबकि मानेसर मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, रविन्द्र सिंह, मनीषा रुस्तगी, कीर्ति सिंह, महामंत्री नरेश सहरावत, अमरेंद्र कुमार शर्मा, सचिव पंकज कुमारी, मुकेश कुमार, अशोक, नाजिया, महावीर सिंह और कोषाध्यक्ष रामधन को बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed