फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bittu Bajrangi was produced in the court in the presence of heavy police security

Gurugram News: बिट्टू बजरंगी को भारी पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी में कोर्ट में किया पेश

Wed, 16 Aug 2023 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 16 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bittu Bajrangi was produced in the court in the presence of heavy police security
- एक दिन की मिली पुलिस रिमांड, विश्व हिंदू परिषद ने बिट्टू से झाड़ा पल्ला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बीते 31 जुलाई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के आरोप में मंगलवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए तथाकथित गो रक्षक बिट्टू बजरंगी को भारी पुलिस बल सुरक्षा में बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है, वहीं विश्व हिंदू परिषद ने बिट्टू बजरंगी से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि बिट्टू का बजरंग दल से कोई संबंध नहीं है। बिट्टू की पेशी के दौरान भारी पुलिस बल के साथ मीडिया का भी जमावड़ा रहा, लेकिन पुलिस मीडिया के सामने से आने से बचती रही।
बता दें कि बिट्टू बजरंगी पर नूंह हिंसा के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने, अवैध हथियार लहराने और पुलिस से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। मामले में उप पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू के बयान पर नूंह सदर थाने में नौ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर को तावडू सीआइए प्रभारी संदीप मोर और नूंह साइबर प्रभारी विमल कुमार की एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद के उनके ठिकाने से दबोच लिया था। बिट्टू बजरंगी पर हिंसा से पहले सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ बयान जारी करने का आरोप था, जो बाद में काफी वायरल हुआ।
विज्ञापन


बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी के बाद खास बात यह है सामने आई है कि अब बजरंग दल से जुड़ी विश्व हिंदू परिषद ने उनसे अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि बिट्टू उनके संगठन से नहीं जुड़ा है। नूंह पुलिस ने मामले में 20 अन्य भी आरोपी बनाए हैं, देखना यह है कि पुलिस अन्यों की कितनी गिरफ्तारी कब तक करती है और रिमांड में हिंसा के क्या राज बिट्टू से उगलवा पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये धाराएं लगाई गई

बिट्टू बजरंगी निवासी फरीदाबाद को उषा कुंडू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह की शिकायत पर दर्ज हुए मुकदमा नंबर 413 , धारा 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506 आईपीसी व आर्म्स एक्ट थाना सदर नूंह में गिरफ्तार किया गया है।


आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ करेगी, जो सामने आएगा उसे बताया जाएगा। अभी मामले में बहुत कुछ सामने आएगा।

- नरेंद्र बिजारनिया, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed