फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Billorani became the president of Sarpanch Association

Gurugram News: सरपंच एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं बिल्लोरानी

Tue, 16 Sep 2025 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Billorani became the president of Sarpanch Association
फर्रूखनगर। खंड फर्रुखनगर के ग्राम सरपंचों की एक अहम बैठक गोशाला रोड स्थित सरपंच रामबीर सिंह खेड़ा झांझरौला के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कारोला के वयोवृद्ध सरपंच रोहताश ने की। इसमें खंड की 34 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सरपंच एसोसिएशन का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मति से शेखूपुर माजरी की सरपंच बिल्लोरानी को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया, जबकि खेड़ा झांझरौला गांव के सरपंच रामबीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रोहतास कारोला को उपाध्यक्ष, सुमित यादव को सचिव और मनीराम को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष बिल्लो रानी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता खंड के सभी गांवों की समस्याओं का समाधान करवाना और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना होगा। बैठक में धानावास की नवीन सरपंच, राजुपुर की मीनू देवी, मोहम्मदपुर सैदपुर की पूनम, मुशेदपुर की प्रीति यादव, खरखड़ी की इंदिरा देवी, इकबालपुर की अंजली, खेड़ा खुर्मपुर के खेमचंद, अलीमुद्दीनपुर के जयपाल समेत कुल 34 सरपंच उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed