फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike riding youth dies due to car collision, one serious

Gurugram News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

Sat, 09 Sep 2023 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to car collision, one serious
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार चालक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के झुंझनू निवासी अंकित ने कहा कि दिल्ली में किराए पर रहता है। सेक्टर- 22 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह शनिवार की दोपहर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच सेक्टर- 22 की ओर से तेज रफ्तार कार आई और सामने से आ रही बाइक की ओर साइड दबा दी। जिस पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक कार लेकर फरार हो गया। दोनों बेहोश युवकों को मणिपाल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने यूपी के वाराणसी निवासी सत्यम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सेक्टर-54 में रहने वाले अमर की हालत अभी भी गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed