{"_id":"6850562ede37624a5c04f036","slug":"bike-riding-couple-injured-in-car-collision-case-registered-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104133-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, मुकदमा दर्ज
Mon, 16 Jun 2025 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
तावड़ू। तावड़ू-मोहम्मदपुर-नोरंगपुर सड़क पर जफराबाद मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती सुनीता और बिजेंद्र घायल हो गए। बिजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया है। वहीं, मामले में मोहम्मदपुर अहिर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव सुंध की रहने वाली पीड़िता महिला सुनीता ने थाना मोहम्मदपुर अहीर में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि बीते 11 जून दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने पति बिजेंद्र के साथ निजी काम से बाइक पर सवार होकर मोहम्मदपुर अहीर गई थीं। काम निपटाकर जब दोनों तावड़ू की ओर लौट रहे थे, तो जफराबाद मोड़ के पास एक तेज कार ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपती को गंभीर चोटें आईं। 14 जून के दिन पुलिस को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में घायल बिजेंद्र भर्ती है। इसके बाद, 15 जून को थाना मोहम्मदपुर अहीर पुलिस ने सुनीता की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।