Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bhaiya Dooj will be celebrated today.

Gurugram News: आज मनाई जाएगी भैया दूज

Tue, 10 Nov 2026 04:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Bhaiya Dooj will be celebrated today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। शहर में बुधवार को भैया दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। बाजार में भैयादूज को लेकर नारियल के गोले, मिठाइयां, पूजा के फूल खूब बिके।
गौरी शंकर मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित मनोज शर्मा ने बताया कि पौराणिक कथाओं में उल्लेख है कि सूर्यदेव की पत्नी छाया की कोख से यमराज और यमुना का जन्म हुआ। यमुना अपने भाई यमराज से निवेदन करती थी कि वह उसके घर आकर भोजन करें, लेकिन यमराज व्यस्त रहने के कारण यमुना की बात को टाल जाते थे। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना अपने द्वार पर अचानक यमराज को खड़ा देखकर हर्ष-विभोर हो गई। प्रसन्नचित्त हो भाई का स्वागत व सत्कार किया और भोजन कराया।
विज्ञापन

इससे प्रसन्न होकर यमराज ने बहन से वर मांगने को कहा। तब बहन ने भाई से कहा कि आप प्रतिवर्ष इस दिन मेरे यहां भोजन करने आया करें और इस दिन जो बहन अपने भाई को टीका करके भोजन कराए उसे आपका भय न रहे। यमराज तथास्तु कहकर यमपुरी चले गए। ऐसी मान्यता है कि जो भाई आज के दिन यमुना में दान कर पूरी श्रद्धा से बहनों के आतिथ्य को स्वीकार करते हैं उन्हें और उनकी बहन को यम का भय नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed