{"_id":"692c30e68ec0283f7d0cd312","slug":"bhagavad-gita-is-a-valuable-guide-to-the-right-direction-in-life-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73376-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भगवत गीता जीवन को सही दिशा देने वाला अनमोल मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भगवत गीता जीवन को सही दिशा देने वाला अनमोल मार्गदर्शन
विज्ञापन
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया जिलास्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत शंखनाद एवं हवन के साथ की गई। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन का आगाज किया गया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग व जिला प्रशासन गुरुग्राम की संयुक्त भागीदारी के साथ आयोजित किए जा रहे गीता जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ गीता के श्लोक व मंत्रोचारण के साथ किया गया।
राव नरबीर सिंह ने भव्य शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर हरी झंडी दिखाकर भव्य शोभायात्रा को रवाना किया। आयोजन स्थल से शुरू हुई यह शोभायात्रा पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक वैभव और आध्यात्मिक माहौल का मनोहर प्रतीक बनी रही। यात्रा सोहना चौक, शिवमूर्ति चौक और न्यू कॉलोनी मोड़ से आगे बढ़ी, जहां मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया।
गीता जयंती महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता और लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन व हवन के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टीकली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर और मॉडल संस्कृति स्कूल सुशांत लोक के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक हरियाणवी एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।