फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Best Teacher and Certificate of Achievement Award to Dr. Kishore Kumar

Gurugram News: डाॅ. किशोर कुमार को बेस्ट टीचर और सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड

Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Best Teacher and Certificate of Achievement Award to Dr. Kishore Kumar
नीति आयोग द्वारा संचालित प्रारंभ एजुकेशन व रिसर्च फाउंडेशन ने सम्मानित किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका (पंजाबी ग्राउंड) के मुखिया डाॅ किशोर कुमार जावलिया को बेस्ट टीचर अवाॅर्ड-2025 व सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड देकर नवाजा गया। नीति आयोग द्वारा संचालित प्रारंभ एजुकेशन व रिसर्च फाउंडेशन ने उन्हें सम्मानित किया।
गौरतलब है कि डॉ किशोर कुमार मूलतः गुरुग्राम जिले के कारोला गांव के निवासी है और पिछले आठ वर्षों से मेवात में शिक्षा विभाग में बतौर सामाजिक विज्ञान अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पिछले आठ वर्षों से स्थायी रूप से मेवात के फिरोजपुर झिरका शहर में ही रह रहे हैं। यह सम्मान उनके शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर चार अक्तूबर को आगरा के एक होटल में प्रारंभ एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन द्वारा ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चरण देव ने विद्यालय में पहुंचकर उनको बधाई दी और बताया कि वास्तव में अध्यापक अपने कर्तव्य निष्ठा का पालन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व सामाजिक क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर किशोर कुमार हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला नूंह से जिला संगठन आयुक्त भी हैं। इन्होंने अब तक पांच बार रक्तदान शिविर मेवात के अंदर लगवाए हैं व कई सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकुल प्रभारी व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका के प्राचार्य राज़ुद्दीन ने बताया कि डॉक्टर किशोर कुमार जावलिया वास्तव में मेहनती अध्यापक है। इस पर डाॅ किशोर जावलिया ने सभी अधिकारीगण व अध्यापकों का हार्दिक धन्यवाद किया और यह सम्मान शिक्षा विभाग और छात्राओं को समर्पित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पवन पूनिया, राजेश कुमार, रणबीर, सुरेंद्र एबीआरसी, संकुल विद्यालय से सुमित कुमार, चमन प्रकाश, भौंड विद्यालय से मुख्याध्यापक शाकीर आदि अध्यापक व अध्यापिकाओं ने डॉ किशोर कुमार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed