फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bengaluru won the match by 8 wickets on the second day of the SBI Inter-Circle Cricket Tournament.

Gurugram News: एसबीआई इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बेंगलुरू ने 8 विकेट से जीता मैच

Tue, 03 Feb 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru won the match by 8 wickets on the second day of the SBI Inter-Circle Cricket Tournament.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। एसबीआई इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन भी जोश, जुनून और कड़े मुकाबलों से भरा रहा। टूर्नामेंट के दूसरे दिन कुल 10 मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का शानदार प्रदर्शन किया।


दूसरे दिन का पहला मैच बेंगलुरु और पटना के बीच खेला गया। इसमें पटना की टीम ने 20 ओवर में 136 रन पर नौ विकेट गंवाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 137 रन बना लिए और मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। दूसरे मैच में हैदराबाद ने बल्लेबाजी में दबदबा दिखाते हुए 20 ओवर में एक विकेट खोकर 268 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अमरावती की टीम 7 विकेट खोकर 152 तक ही पहुंच सकी और हैदराबाद ने 116 रन से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरे मैच में कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गांधीनगर ने एक विकेट खोकर 120 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया। चौथे मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए। तिरुवनंतपुरम ने आक्रामक अंदाज में लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। पांचवें मैच में भोपाल की टीम 19.5 ओवर में 167 रन पर सिमट गई, लेकिन गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर को 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 119 रन पर रोक दिया और मुकाबला 48 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed