फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beneficiaries of the Pradhan Mantri SVANidhi Yojana will receive the benefits of the Ayushman Yojana.

Gurugram News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Tue, 01 Sep 2026 05:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of the Pradhan Mantri SVANidhi Yojana will receive the benefits of the Ayushman Yojana.
एसबीआई महरौली रोड पर लगा लोक कल्याण मेला। संवाद
रेहड़ी-पटरी वालों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए लोक कल्याण मेला शुरू
विज्ञापन

नंबर गेम- 55 हजार रेहड़ी-पटरी संचालक पंजीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को अब आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ मिलेगा। इससे पहले उन्हें सरकार की आठ सेवाओं का लाभ मिल रहा है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर सभी शहरी स्थानीय निकायों में लोक कल्याण मेला एक सितंबर से शुरू हो गया है और 30 सितंबर तक चलेगा। मंगलवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन निगम के पुराने कार्यालय और एसबीआई महरौली रोड पर हुआ। मेले में लंबित ऋण आवेदनों के निस्तारण, स्वीकृत लेकिन वितरित नहीं हुए ऋण के वितरण और नए ऋण आवेदनों की प्रक्रिया में तेजी लाने पर कार्य किया गया। डिजिटल रूप से सक्रिय नहीं हुए लाभार्थियों को यूपीआई और क्यूआर कोड से जोड़ा जा रहा है।
सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि मोबाइल एप की जानकारी और डिजिटल भुगतान का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे ऋण की अदायगी कर चुके पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी ने बताया कि बैंकों की ओर से शिविरों में मौजूद रहकर विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान, लंबित ऋण का वितरण और नए आवेदनों को स्वीकृति देने में सहयोग किया जा रहा है। डिजिटल पेमेंट एग्रीगेटर यूपीआई पंजीकरण, क्यूआर कोड सक्रिय करने और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूकता लाई जा रही हैं। जिले में करीब 55 हजार रेहड़ी-पटरी वाले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि लोक कल्याण मेलों में पीएम स्वनिधि लाभार्थियों के परिवारों को केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, पीएम-श्रम योगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना समेत आठ योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। एक सितंबर से उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------
एक माह तक लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वालों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी मिलेगा। इससे रेहड़ी-पटरी वालों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। -प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed