फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Becoming a friend, the youth got Rs 53 thousand transferred

Gurugram News: दोस्त बनकर युवक से ट्रांसफर कराए 53 हजार

Wed, 27 Aug 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Becoming a friend, the youth got Rs 53 thousand transferred
जालसाज ने व्हाट्सएप काॅल कर खुद को बताया था दोस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने एक युवक का दोस्त बनकर उससे 53 हजार रुपये एक अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके साथ ही जालसाज ने 53 हजार रुपये भेजने का फर्जी टैक्स्ट मैसेज भी पीड़ित को भेजा। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है।
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के पचोखर गांव निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अगस्त को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को संदीप कुमार का दोस्त बताते हुए कहा कि वह ऑनलाइन रुपये भेज रहा है। इन रुपयों को उसके दोस्त के नंबर पर ट्रांसफर कर देना। रुपये ट्रांसफर करने के लिए कॉल करने वाले ने एक मोबाइल नंबर भी पीड़ित को भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद कॉल करने वाले एक 53 हजार रुपये का एक टेक्स्ट मैसेज भी भेजा तो संदीप कुमार ने उसके द्वारा बताए गए नंबर पर 53 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब संदीप कुमार ने अपने बैंक खाते में बैलेंस की जांच की तो उसके खाते में रुपये नहीं आए थे। पीड़ित संदीप कुमार ने पुलिस को ठगी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगे गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed