फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   bar association protested after sohna police station

Gurugram News: बार एसोसिएशन ने सोहना थाने के बाद दिया धरना

Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
bar association protested after sohna police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। अधिवक्ता नीरज गर्ग पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस द्वारा लगाई धाराओं के विरोध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन सहित अग्रवाल सभा के पदाधिकारी शहर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया।
सोहना बार एसोसिएशन के प्रधान ललित राघव ने बताया पुलिस में जो मामला दर्ज किया है, उसमें बहुत ही हल्की धाराएं लगाई गई हैं। इसी को लेकर हमारा विरोध है। झगड़े में अधिवक्ताओं को जान से मारने की कोशिश की गई है। इसलिए धारा 307 लगाई जानी चाहिए। इसके साथ ही स्नैचिंग की धाराएं भी जोड़ी जाएं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो ऑल ओवर हरियाणा के अधिवक्ताओं से हड़ताल कराएंगे। धरना प्रदर्शन करीब ढाई घंटे चला।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने भी आश्वासन दिया था कि तथ्यों और सबूतों के आधार पर ही मामला दर्ज किया गया है। उच्च अधिकारियों से बात कर यदि कोई और सबूत मिलेंगे तो संबंधित धाराएं जोड़ दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ देर बाद मामले को लेकर अधिवक्ता व पीड़ित नवीन गर्ग के परिजन एसीपी नवीन कुमार से मिले। जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी की फुटेज के अलावा जो भी सुराग पुलिस के हाथ लगे और उस जांच में सही पाया गया तो हम धारा को जोड़ देंगे। इस मौके पर विधायक संजय सिंह, सुभाष बंसल डेयरी वाले, अग्रवाल सभा के प्रधान सतीश कुमार गर्ग, पूर्व प्रधान रजनीश अग्रवाल, चंद्रमोहन खटाना आदि मौजूद रहे।
----
विराट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed