फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bank manager arrested for opening account of cyber fraudsters by taking commission in Gurugram

Gurugram News: 10 हजार रुपये कमीशन लेकर खुलवाता था साइबर ठगों का खाता, बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 04:37 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 15 Jan 2026 04:37 PM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 10 हजार रुपये कमीशन लेकर बैंक मैनेजर खाता खोलता था। 
 

विज्ञापन
Bank manager arrested for opening account of cyber fraudsters by taking commission in Gurugram
पुलिस की गिरफ्त में बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने नवंबर 2025 में साइबर ठगी के एक मामले में संलिप्त बैंक मैनेजर 14 जनवरी को गुरुग्राम से पकड़ा है। आरोपी मैनेजर साइबर ठगों के कहे अनुसार 10 हजार रुपये कमीशन लेकर फर्जी तरीके से बैंक खाता खोलकर उपलब्ध कराता था। पुलिस इस ठगी के मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन

  
आरोपी बैंक मैनेजर की पहचान दिल्ली के बिजवासन निवासी अनूप (35 वर्ष) के रूप में हुई है। उसने एमबीए तक शिक्षा ग्रहण की है। आरोपी अनूप से पूछताछ में पता चला कि वह वर्ष 2024 से गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित आरबीएल बैंक शाखा में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। एक नवंबर 2025 को निवेश से मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी गई राशि में से दो लाख रुपये तारा लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन

   
यह बैंक खाता बैंक मैनेजर अनूप (आरोपी) ने साइबर ठगी करने वालों के कहने पर खोला था। इसके बदले अनूप को 10 हजार रुपये का कमीशन मिला था। यह साइबर ठगों के कहने पर अब तक पांच बैंक खाते खोल चुका था। प्रत्येक बैंक खाता खोलने के बदले उसे 10-10 हजार रुपये कमीशन मिला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अनूप को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। इस साइबर ठगी मामले में संलिप्त पांच आरोपियों शेर बहादुर कार्की, मिलन थापा, यनजय राय, मनीष और विरेंद्र पाल सिंह को 30 दिसंबर 2025 को राजेंद्रा पार्क से गिरफ्तार किया जा चुका है। - प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed