फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bank Employees Illegally Retain Documents Even After Loan Closure; FIR Registered

Gurugram News: लोन क्लोजर के बाद भी बैंक कर्मचारियों ने अवैध तरीके से रखे दस्तावेज, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bank Employees Illegally Retain Documents Even After Loan Closure; FIR Registered
संयुक्त पुलिस आयुक्त के रीडर पुलिसकर्मी ने आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारियों के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक पुलिसकर्मी ने लोन से संबंधित दस्तावेज आईसीआईसीआई बैंक सेक्टर-14/15 को उपलब्ध कराए थे। पीड़ित पुलिसकर्मी का आरोप है कि लोन क्लोजर के बाद भी बैंक कर्मचारियों ने उसके दस्तावेज को अवैध तरीके से अपने पास रखा है।
पीड़ित पुलिसकर्मी ने सेक्टर-14 थाने में आईसीआईसीआई बैंक व उनके कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित एसआई सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संयुक्त पुलिस आयुक्त के रीडर हैं। उन्होंने सेक्टर-14 स्थित आईसीआईसीआई बैंक से लोन लिया था। सभी आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद भी बैंक अधिकारियों द्वारा बार-बार चक्कर कटवाए जा रहे हैं और उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बैंक कर्मियों को अथारिटी लेटर भी दिया है। लोन क्लोजर के बावजूद उनके कागजात को अवैध तरीके से अपने पास रखा हुआ है, जिससे दूसरे बैंक में लोन संबंधित प्रक्रिया में भी बाधा आ रही है।
विज्ञापन

एसआई सुनील कुमार ने बैंककर्मी प्रियंका वालिया व अन्य कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित एसआई का कहना है कि दस्तावेज को 10 दिन के अंदर दे देना चाहिए था, लेकिन 50 दिन बीत जाने के बाद भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। जांच अधिकारी एएसआई गुलदीन खान ने बताया कि पीड़ित एसआई सुनील कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed