फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bandikui-Jaipur Expressway connected to Delhi-Mumbai Expressway

Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ा बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे

Tue, 27 May 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bandikui-Jaipur Expressway connected to Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर जाना होगा आसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दौसा मोड़ के पास बांदीकुई-जयपुर तक एक्सप्रेसवे से जुड़ गया है। बांदीकुई-जयपुर तक एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है और उद्घाटन किया जाना है। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच 48) पर वाहनों के दबाव के कारण अक्सर जाम की समस्या होने के कारण लोगों जयपुर जाने में परेशानी होती है। ऐसे में अधिकांश लोग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होकर जयपुर जाना पसंद करते हैं। एनएच-48 पर कई जगहों पर अंडरपास और फ्लाई ओवर निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से दौसा मोड़ से जयपुर तक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा था जो अब बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

यह 67 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल चार लेन का एक्सप्रेसवे है। इससे बांदीकुई से जयपुर केवल 30 मिनट में पहुंच जाएंगे। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से साइबर सिटी से जयपुर जाने के लिए राहत मिलेगी। वाहन चालक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे जयपुर एक्सप्रेसवे से जयपुर पहुंच सकेंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिए गुरुग्राम से बांदीकुई दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे जयपुर नहीं जुड़ा है। इससे जयपुर जाने में ज्यादा समय लगता है। इसे देखते हुए दौसा मोड़ के नजदीक बांदीकुई से लेकर जयपुर तक चार लेन का एक्सप्रेसवे बनाया गया है। इसके चालू होने से जयपुर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे तैयार हो गया है। बांदीकुई से जयपुर एक्सप्रेस-वे बनने के बाद जयपुर पहुंचने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे दो बेहतर रूट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed