{"_id":"6067566f8ebc3e8c911c8620","slug":"bandhwadi-flyover-completed-in-just-21-months-gurgaon-news-noi5749118196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बंधवाड़ी फ्लाईओवर का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बंधवाड़ी फ्लाईओवर का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित बंधवाड़ी फ्लाईओवर जनता को समर्पित कर दिया। फ्लाईओवर शुरू होने से राहगीरों को इसका फायदा मिलेगा तो आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर भी लगाम लगेगी। इसके साथ ही बंधवाड़ी जाने वाले वाहन चालक अब आराम से अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।
गुुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी में एक तीव्र मोड़ था, जहां आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती थीं। इससे अब मुक्ति मिलेगी। इसको देखते हुए उक्त स्थान पर पिछले काफी समय से फ्लाईओवर निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसका लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने महज 21 माह में निर्माण पूरा करके एक मिसाल कायम की है। लोकार्पण के अवसर पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों की खुलकर तारीफ की और उत्साहवर्धन किया।
उक्त फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 11 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत आई है। हालांकि, लोकार्पण के दौरान स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए फ्लाईओवर की लंबाई-चौड़ाई तय मानक से कम होने की बात कही। इस पर उपमुख्यमंत्री ने दस्तावेज मिलने पर जांच का आश्वासन भी दिया। बंधवाड़ी में नवनिर्मित फ्लाईओवर 514 मीटर लंबा और 21 मीटर चौड़ा है।