{"_id":"6838a74308d72bb7440e38d2","slug":"bakepur-baded-neemkheda-gokalpur-road-will-be-renovated-for-rs-417-crores-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103687-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 4.17 करोड़ से होगा बकेपुर-बाडेड-नीमखेड़ा-गोकलपुर सड़क का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 4.17 करोड़ से होगा बकेपुर-बाडेड-नीमखेड़ा-गोकलपुर सड़क का नवीनीकरण
विज्ञापन
कागजी प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, करीब 9 किलोमीटर लंबी सड़क से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
मोहित शुक्ला
नूंह। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक बकेपुर से बाडेड, नीमखेड़ा, गोकलपुर होते हुए रानौता और मानौता गांव तक के मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। करीब नौ किलाेमीटर लंबी सड़क परियोजना के लिए 4.17 करोड़ की लागत को मंजूरी दी गई है और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इसकी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए निर्माण एजेंसी का चयन अंतिम चरण में है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में कार्यस्थल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा निगरानी दल भी नियुक्त किया जा रहा है जो निर्माण की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। अगर यह कार्य तय मानकों के अनुसार समय पर पूरा होता है, तो जिले की अन्य सड़कों के लिए भी इसी तर्ज पर योजनाएं तैयार की जाएंगी।
ग्रामीणों की लंबे समय से थी मांग
गांव बकेपुर, बाडेड, नीमखेड़ा और गोकलपुर के निवासी वर्षों से इस सड़क के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। बरसात में सड़क की हालत और खराब हो जाती है, जिससे बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ता है। अब इस योजना के लागू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत खराब होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। कई बार मांग करने के बाद विभाग ने इसपर काम शुरू किया है। अगर बारिश के मौसम से पहले काम पूरा कर लिया जाए तो काफी सुविधा हो जाएगी।
जिले पर मेहरबान केंद्र
नूंह में पेयजल की व्यवस्था को ठीक करने के लिए केंद्र सरकारी की तरफ से करोड़ों रुपये की योजना चलाई जा रही है। वहीं अब सड़कों की हालत ठीक करने के लिए भी केंद्र की तरफ से पहल की जा रही है। लोगों का कहना है कि नूंह पर सरकारें ध्यान नहीं देती हैं। अगर इसी प्रकार ध्यान दिया जाए तो जिले में तेजी से विकास हो सकेगा। इसके लिए भी लंबे समय से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
दर्जनों गांवों के साथ लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
बकेपुर से बाडेड, नीमखेड़ा, गोकलपुर होते हुए रानौता और मानौता गांव तक सड़क की लंबाई करीब 9 किलोमीटर है। यह सड़क मुख्य मार्ग होने के साथ दर्जनों गांव को जोड़ती है। सड़क के बन जाने के बाद गांव के लोगों के साथ जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों का कहना है कि सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है।
हम लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। -सुनील
जिले में कई सड़कें खराब हैं। सरकार को उनपर भी ध्यान देना चाहिए। इसके साथ वे सड़कें भी बनाई जाएं। - मुजाबिर रहमान
सड़क को बनाने के लिए प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए विभाग तेजी से काम कर रहा है। -सज्जन सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नूंह