{"_id":"5e49810b8ebc3ee5ac3132c8","slug":"backmail-through-video-gurgaon-news-noi492648726","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर निवासी एक तलाकशुदा महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये मांगे। आरोपी ने इसके बदले पीड़िता से कई बार जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता की शिकायत पर रविवार को सेक्टर-40 थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
आईएमटी मानेसर निवासी 24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुछ समय पहले वह एक निजी स्टोर पर काम करती थी। उस वक्त आरोपी सुनील भी सहकर्मी था। काम के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती का प्रस्ताव दिया जिसे उसने ठुकरा दिया। युवती का कहना है कि आरोपी उसे स्टोर से घर जाते वक्त पीछा करता और मोबाइल नंबर पर अश्लील संदेश भेजने लगा।
युवक से परेशान होकर युवती ने स्टोर से नौकरी छोड़ दी। काफी समय तक दोनों के बीच थोड़ी बहुत बातचीत होने के बाद आरोपी ने उसे सेक्टर-30 स्थित ओयो होटल में बुलाया जहां उसने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने उसे मना कर दिया और चली गई।
विज्ञापन
कुछ समय पहले आरोपी ने उसे नौकरी के बहाने दोबारा उसी होटल में बुलाया और बातचीत के दौरान चाय पिलाई। पीड़िता का आरोप है कि चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो आरोपी उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना रहा था। आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जिससे वह चुपचाप घर चली गई।
मामले की जांच कर रही महिला एएसआई सुनीता रानी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।