फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ayushman Bharat Yojana: 30 crore rupees outstanding on 30 private hospitals of the district

आयुष्मान भारत योजना : जिले के 30 निजी अस्पतालों पर 30 करोड़ बकाया

Sat, 23 May 2026 04:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: 30 crore rupees outstanding on 30 private hospitals of the district
पांच जून से नए मरीजों का इलाज नहीं करेंगे प्राइवेट अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की हरियाणा शाखा ने आयुष्मान भारत योजना के लंबित भुगतानों को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिले के आयुष्मान पैनल में शामिल करीब 30 निजी अस्पताल 5 जून की मध्यरात्रि से योजना के तहत नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर देंगे।


आईएमए हरियाणा की प्रधान डॉ. सुनीला सोनी, महासचिव डॉ. योगेश जिंदल और डॉ. अजय महाजन ने आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी के सीईओ को पत्र भेजकर अस्पतालों के करोड़ों रुपये लंबित होने का मुद्दा उठाया है। गुरुग्राम के करीब 30 निजी अस्पतालों का लगभग 30 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। पत्र में कहा गया है कि 16 अप्रैल 2026 को हुई ऑनलाइन बैठक में सरकार ने बकाया दावों के जल्द निपटारे का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




आईएमए के अनुसार, एमओयू के तहत अस्पतालों को 15 दिन में भुगतान किया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान में तीन से पांच महीने की देरी हो रही है। कुछ प्रक्रियाओं का भुगतान छह से नौ महीने से अटका हुआ है। संगठन का कहना है कि जुलाई 2023 से अस्पताल भुगतान के लिए लगातार विभाग के चक्कर लगा रहे हैं और पिछले तीन वर्षों में चार बार काम बंद करने जैसी स्थिति बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed