फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Awaiting registration number of 27 new roadways buses

Gurugram News: रोडवेज की 27 नई बसों काे रजिस्ट्रेशन नंबर का इंतजार

Tue, 07 Nov 2023 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Awaiting registration number of 27 new roadways buses
डिपो में 20 नई ऑडनरी और सात एसी बसें पिछले कई दिनों से खड़ी हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम डिपो के बेड़े में शामिल 27 नई बसों को रजिस्ट्रेशन नंबर का इंतजार है। बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने व दस्तावेज तैयार होने के बाद विभिन्न रूटों पर संख्या बढ़ाने के साथ ही नए रूटों पर संचालन करने की योजना है। गुरुग्राम बस डिपो में 20 नई ऑडनरी और सात एसी बसें पिछले कई दिनों से खड़ी हैं। इन बसों के दस्तावेज व रजिस्ट्रेशन नंबर की फाइल संबंधित विभागों में भेजी गई हैं।
डिपो में वर्तमान में 170 बसें हैं, जोकि लोकल रूटों व कई जिलों के अलावा चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों के लिए यात्रियों को सफर करा रही हैं। 27 नई बसें उन रूटों पर लगाई जाएंगी, जहां पर यात्रियों की संख्या अधिक है। बसों का संचालन बढ़ने से यात्रियों काे आवागमन में सुविधा मिलेगी। नए रूटों को लेकर डिपो प्रबंधन की ओर से योजना बनाई जा रही है। विभिन्न रूटों पर सर्वे करके आकलन किया जा रहा है कि किस रूट पर बसों को चलाने से कितने यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि आरटीए कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए फाइल भेजी गई हैं। बसों के दस्तावेज जल्द तैयार हो जाएंगे। जिसके बाद बसों के लिए रूट का शेड्यूल बनाया जाएगा। लोकल रूटों के साथ ही नए रूटों पर भी बसों को चलाने योजना है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed