फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Auto drivers accommodate more passengers than their capacity

Gurugram News: क्षमता से ज्यादा सवारी बिठाते हैं ऑटो चालक

Sat, 20 Apr 2024 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers accommodate more passengers than their capacity
जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे छात्र, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बीते सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर में ऑटो रिक्शा पलटने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी और पांच अन्य विद्यार्थी भी घायल हो गए थे। महेंद्रगढ़ में स्कूली बस पलटने से हुए हादसे और ऑटो रिक्शा पलटने के बाद पूरे हरियाणा में उच्च स्तर पर वाहनों की जांच की गई। गुरुग्राम में भी स्कूली बसों व वैन में क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाकर चलाने वाले वाहनों के चालान किए जाने का अभियान लगातार जारी है। हर रोज पुलिस द्वारा चालान किए जा रहे हैं।
शेयर्ड ऑटो में बैठाने के लिए सवारी निर्धारित की गई है। लेकिन सवारी ढोने वाले शेयर्ड ऑटो अनियमितता कर सभी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन ऑटो चालकों को ना ही किसी चालान का डर है और ना ही ट्रैफिक पुलिस का। ये ऑटो चालक बेखौफ क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाकर बेलगाम दौड़ रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली बच्चे हो रहे हैं। छात्रों को ऑटो के अंदर बैठने की जगह नहीं मिलती है, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में जान हथेली पर लेकर ऑटो के बाहर ही लटक कर सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

ऑटो चालक तेज रफ्तार से ऑटो चलाते हैं जिसके कारण कोई भी बडा हादसा हो सकता है। महरौली रोड, रेलवे रोड सहित कई जगह पर छात्रों को ऑटो के पीछे लटके हुए दिखाई देते है। आईटीआई के छात्र तो अक्सर लटक कर जाते दिखाई देते है। इससे यमुनानगर जैसे हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद इस ओर पुलिस-प्रशासन कोई कभी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज ने बताया कि ऐसे वाहनों का चालान किया जाता है। ऑनलाइन भी चालान किए जा रहे हैं। ओवरलोड ऑटो ऑटो नहीं चलाने दिए जाएंगे। लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed