{"_id":"66b3f924e3c578d275062734","slug":"auto-driver-was-murdered-due-to-illicit-relationship-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-36540-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध संबंध के चलते हुई थी ऑटो चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध संबंध के चलते हुई थी ऑटो चालक की हत्या
विज्ञापन
युवती के चचेरे भाई समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। 27 वर्षीय ऑटो चालक कुलदीप की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड का एक अन्य आरोपी अभी फरार है। ऑटो चालक के हत्या में गिरफ्तार एक युवक की चचेरी बहन से अवैध संबंध थे। युवती के चचेरे भाई ने अपने दो दोस्तों साथ मिलकर कुलदीप को अगवा करके फार्म हाउस में बेरहमी से पीटा था। इसके बाद निजी यूनिवर्सिटी के पास सुनसान स्थान पर छोड़ दिया था। तीनों आरोपी गांव सांप की नंगली के रहने वाले हैं।
एसीपी अभिलक्ष्य जोशी ने बताया कि ऑटो चालक कुलदीप निवासी रायसीना की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई थी। जांच में युवती से अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में युवती के चचेरे भाई वीरेंद्र उर्फ अजय निवासी गांव सांप की नंगली को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपी फरार थे।
जांच में सामने आया कि चचेरे भाई वीरेंद्र ने गांव के अपने दोस्तों जनक व नवीन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी नवीन एक कंपनी में काम करता है। जबकि जनक मजदूर है। आरोपी वीरेंद्र ने अपने रिश्तेदार की गाड़ी से रविवार को कुलदीप की उसके घर से लेकर ऑटो स्टैंड तक रेकी की थी। इसके बाद हत्यारोपियों ने कुलदीप को जीडी गोयनका के समीप से अगवा करके गांव सांप की नंगली स्थित फार्म हाउस में ले गए थे। जहां पर उसको लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा गया। अधमरा होने पर कुलदीप को एक निजी यूनिवर्सिटी के पास सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इनसेट
कई चेतावनी के बाद भी नहीं माना तो कर दी हत्या
एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि कुलदीप को चचेरी बहन से दूर रहने की कई बार चेतावनी दी थी। कुलदीप की हरकतों के बारे में उसके परिजनों को भी बताया था। इसके बावजूद वह अपने हरकतों से बाज नहीं आया। आखिर में कुलदीप से छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिश बनाई। एसीपी ने बताया कि दमदमा मार्ग पर स्थित जीएलएस सोसाइटी में फोन की लोकेशन मिली है। इसकी जांच जारी है।