फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Auto driver robbed the passenger, the victim found the accused in 10 days

Gurugram News: ऑटो चालक ने सवारी को लूटा, पीड़ित ने 10 दिन में ढूंढ निकाला आरोपी

Mon, 09 Oct 2023 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Auto driver robbed the passenger, the victim found the accused in 10 days
पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली- जयपुर हाइवे पर 12 दिन पहले छोटे रास्ते से बिलासपुर पहुंचाने के नाम पर साथी के साथ मिलकर युवक से नौ हजार रुपये और मोबाइल छीनने के मामले में पीड़ित ने खुद आरोपी को ढूंढ निकाला। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत न देकर खुद ही आरोपी को ढूंढने की ठान ली। पीड़ित ने पहले आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। उसके बाद पुलिस को वारदात की शिकायत दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बिहार निवासी बादल कुमार के रूप में हुई।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी नितीश शर्मा ने पुलिस को शनिवार को बताया कि वह जेकेएस फ्लाइकार्ट में काम करता है। पिछले महीने 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे उसने इफ्को चौक से बिलासपुर जाने के लिए ऑटो लिया था। उस ऑटो में पहले से ही तीन-चार सवारी बैठी थी। वह सवारी राजीव चौक पर उतर गई। इसके बाद ऑटो चालक ने उसे आश्वासन दिया कि उसे एक छोटा रास्ता पता है बिलासपुर जाने का। उस रास्ते से जल्दी पहुंच जाएंगे। इसके बाद दूसरे रास्ते से उसे इफ्को चौक पर ही ले आया। वहां पर उसका एक साथी पहले से ही मौजूद था। ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसका मोबाइल व नौ हजार 300 रुपये लूट लिए। इसके बाद उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देकर महरौली रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी,बल्कि इफ्को चौक पर आकर ऑटो चालक को ढूंढने लगा। बीते शनिवार को उसे वह ऑटो चालक मिल गया। इसके बाद उसने वहां पर मौजूद दूसरे ऑटो चालक से उसके बारे में पता किया। ऑटो चालक की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-29 थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ऑटो चालक बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पीड़ित का माेबाइल और ऑटो बरामद कर लिया है। उसके दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed