फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Auto driver beaten up due to rivalry, injured

Gurugram News: रंजिश में ऑटो चालक को पीटा, घायल

Fri, 29 May 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Auto driver beaten up due to rivalry, injured
गुरुग्राम। शिकोहपुर गांव में दो ऑटो चालकों में साइड न देने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में एक चालक को घेरकर चार युवकों ने पीट दिया। मेडिकल रिपोर्ट में युवक के शरीर पर 11 चोटों की पुष्टी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकोहपुर गांव निवासी विकास यादव ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह रविवार दोपहर करीब दो बजे काम पर जाने के लिए घर से ऑटो निकाल रहे थे। इस दौरान गांव का ही रहने वाला प्रदीप भी अपना ऑटो लेकर सामने से आ गया। संकरी गली में साइड देने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह रोज की तरह रात करीब आठ बजे गांव के मोड़ पर स्थित कैलाश ढाबे पर गए थे। होटल से खाना खाकर घर जाने के लिए बाहर निकले तो उसी दौरान प्रदीप, हर्ष और एक ज्ञात शख्स ने डंडे से विकास को बेरहमी से पीटा। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed