{"_id":"6a4142f2668c50474f0d6dd6","slug":"auto-collided-with-divider-passenger-died-due-to-head-injury-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92891-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डिवाइडर से टकराया ऑटो, सिर में चोट लगने से यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डिवाइडर से टकराया ऑटो, सिर में चोट लगने से यात्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर माैके से भाग गया, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिटी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे ओल्ड रेलवे रोड पर एक ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में एक यात्री के सिर में चोटें लग गई जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। यात्री की पहचान दिल्ली के पूरन नगर (पालम) निवासी विलियम (52) के रूप में हुई है। यात्री के बेटे मिंक की शिकायत के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ सिटी थाने में सड़क हादसे संबंधी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विलियम गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित कपड़े की दुकान पर काम करते थे और रविवार की सुबह दुकान पर जा रहे थे। उन्होंने रविवार की सुबह दिल्ली से गुरुग्राम आने के लिए ट्रेन पकड़ी थी। इसके बाद गुड़गांव रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर सदर बाजार की ओर जा रहे थे। जब ऑटो सेक्टर-4/7 चौक से न्यू कॉलोनी मोड़ की ओर जा रहा था तो सड़क पर एक अन्य वाहन को बचाने के लिए चालक ने ऑटो को मोड़ा। तेज रफ्तार होने के कारण ऑटो डिवाइडर से टकरा गया और विलियम का सिर डिवाइडर पर लगने से फट गया। गंभीर रूप से घायल विलियम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपने ऑटो को लेकर माैके से भाग गया। सूचना मिलने पर सिटी थाने की पुलिस माैके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी सिटी थाना सुंदर सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ऑटो की पहचान कर रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।